वनडे क्रिकेट वर्ल्डकप में भारतीय टीम का विजय अभियान जारी हैं। भारतीय टीम ने आज अपने पांचवे मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया और लगातार पांचवी जीत दर्ज की। भारत ने 20 साल बाद न्यूजीलैंड को हराया।
भारत और न्यूजीलैंड के मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 273 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने 130 रनों की बेहतरीन पारी खेली। मिचेल ने 127 गेंदों पर 9 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 130 रन बनाएं। वही रचिन रविंद्र ने 75 रन, ग्लेन फिलिप्स ने 23 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए वही कुलदीप यादव को 2, बुमराह और सिराज ने 1-1 विकेट लिए।
274 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहतरीन रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 6 विकेट खोकर 274 रन्त बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के हीरो विराट कोहली रहें। विराट ने आज एक बार फिर विराट पारी खेलते हुए जीत की इबारत लिख दी। कोहली अपने 49वें शतक से 5 रन दूर रहे और आउट हो गए। विराट ने 95 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा 46 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा रविंद्र जडेजा ने 39 ओर केएल राहुल ने 33 रन बनाएं। न्यूजीलैंड की ओर से लोकी फर्ग्युसन ने 2 विकेट लिए।

More Stories
केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का आदेश केमिकल इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह