April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इस मामले में उज्जैन जिला रहा सम्पूर्ण मप्र में द्वितीय स्थान पर, इनका रहा विशेष योगदान

उज्जैन: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है इसके साथ ही आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों को हमेशा तत्पर रहने को कहा गया है इसके बावजूद अगर आमजन की समस्याओं का निराकरण नहीं होता है तो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन चलाई जा रही है जिस पर समस्या बताकर आमजन की समस्या का त्वरित निराकरण किया जाता है सरकार द्वारा अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए अन्यथा की दशा में कार्रवाई की जाएगी इसी को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों के द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाता है सरकार द्वारा हर बार समीक्षा की जाती है वह प्रदेश में त्वरित निराकरण करने वाले जिलों को सम्मानित भी किया जाता है।

सी.एम.हेल्पलाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण किया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं मे से एक है। माह अप्रैल, 2023 की ग्रेडिंग में उज्जैन जिला 84.83 प्रतिशत निराकरण के साथ संपूर्ण प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहा है। साथ ही महत्वपूर्ण यह है कि अप्रैल माह में शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक निराकरण में 85.11 प्रतिशत के साथ किया है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। अप्रैल माह में 11456 शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिसमें से 9751 शिकायतों का निराकरण शिकायतकर्ताओं द्वारा स्वयं संतुष्टि से शिकायतों को बंद करवाकर किया गया है।

इसके अलावा पूर्व से लंबित शिकायतों में भी कार्यवाही करते हुए 1000 से अधिक शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद करवाया गया है।

उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के द्वारा सी. एम. हेल्पलाईन को प्राथमिकता में लेकर गंभीरता के साथ सभी विभागों की समीक्षा करते हुए शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण पर ध्यान दिया गया, जिसका परिणाम है कि 32 विभागों ने 80 प्रतिशत से अधिक वेटेज पाईंट प्राप्त करते हुए ए- केटेगरी स्थान दर्ज किया है। खाद्य विभाग ने 94.66, वित्त विभाग 94.42, ऊर्जा विभाग 87.21 के साथ जिले में सबसे आगे रहे है। इसके साथ ही पहली बार राजस्व विभाग 80.93 एवं सामान्य प्रशासन विभाग 80.89 अंक प्राप्त कर ए-केटेगरी में आए है।

लोकसेवा प्रबंधक सुमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सी.एम.हेल्पलाईन पर जिले ने सर्वश्रेष्ठ ग्रेडिंग पांईट प्राप्त किये है तथा पिछले कुछ माह से जिला लगातार सी.एम. हेल्पलाईन पर प्रदेश में सबसे आगे रहा है।

Share to...