खरगोन: मप्र के खरगोन जिले के बरूड थाना क्षेत्र के सिनखेडा के मोमिनपुरा स्थित एक खेत में पति-पत्नी ने कीटनाशक दवा जहर पीकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। आपसी विवाद के चलते पति पत्नि द्रवारा आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। बरूड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जाॅच में जुटी है।
जहर पीने के बाद दोनो पति पत्नि को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान आज पति और पत्नी दोनो की मौत हो गई। मृतक पत्नी सीमा पति सुनील और पति सुनील पिता सुरेश निवासी डाबरिया बरूड थाने के सिनखेड़ा गांव के मोमिनपुरा इलाके में राजेन्द्र रघुवंशी के खेत पर मजदूरी करते थे। मृतक सुनील और सीमा का एक बेटा भी है। दोनो की मौत से हडकंप मच गया है।
बताया जा रहा है प्रेम प्रसंग के चलते है दोनो ने शादी की थी। सीमा जब नाबालिग थी। सुनील के साथ चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस में प्रकरण दर्ज हो गया था। पति सुनील को जेल भी जाना पड़ा था लेकिन सीमा ने बालिग होते ही सुनील से शादी कर ली। दोनो का एक बेटा भी है। लेकिन पति पत्नि में हुए विवाद में आत्महत्या से सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
खरगोन एसडीओपी राकेश मोहन शुक्ला ने मीडिया को बताया की शुक्रवार की रात पत्नि सीमा और पति सुनील ने कीटनाशक पी थी। गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान दोनो की मौत हो गई। एक साल पहले डाबरिया निवासी सुनील के साथ नाबालिग सीमा चली गई थी, परिजनो की शिकायत पर प्रकरण भी दर्ज हुआ था। इस दौरान सुनील को जेल भी हो गई थी। लेकिन बालिग होने पर सीमा ने सुनील से राजी मर्जी से शादी कर ली।
शुक्रवार को दोनो पति पत्नि न्यायालय में चल रहे प्रकरण को लेकर पहुंचे थे। रात में आपसी विवाद के चलते पति पत्नि ने कीटनाशक पी लिया। आज जिला अस्पताल में दोनो की मौत हो गई। दोनो के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौप दिये है।
बरूड थाना पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। प्रारम्भिक पुलिस जांच में पति पत्नि का आपसी विवाद ही आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त