उत्तरप्रदेश: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बेकाबू स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में स्कॉर्पियो वाहन में सवार सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया l घायल को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
सैफई मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉक्टर मंगलवार शाम किसी शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ गए थे, बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे सभी स्कार्पियो से वापस सैफई के लिए निकले थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 196 पर अचानक कार बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए आगरा से लखनऊ वाली साइड में जा पहुंची और सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए और कार सवार A-5 राधा विहार एक्सटेंशन कमला नगर, आगरा निवासी 29 वर्षीय अनिरुद्ध वर्मा, राजपुरा भाग-3 भदोही संत रविदास नगर निवासी संतोष कुमार मोर्य, मोतीपुर, कन्नौज निवासी अरुण कुमार, बायपास रोड नजदीक श्याम चरण स्कूल नवाबगंज बरेली निवासी नरदेव और एक अज्ञात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9B 568 फेस टू मझोला योजना नंबर चार बुद्धविहार मुरादाबाद निवासी जयवीर सिंह घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपीडा और पुलिस ने सभी को तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घायल जयवीर को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना सैफई पहुंचते ही वहां हाहाकार मच गया।
यूपीडा के अफसर प्रथम दृष्ट्या हादसे की वजह तेज गति और चालक को अचानक आई झपकी बता रहे हैं l बताया जा रहा है कि कार की गति इतनी तेज थी कि वह डिवाइडर तोड़कर कार दूसरी ओर चली गई। कार के परखच्चे उड़ने के साथ ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने सभी मृतकों और घायल को अस्पताल पहुँचाया जहाँ मृतको का पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। वही पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं।

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर