April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इटली में वर्ल्ड कैडेट चेस चैंपियनशिप जीतकर 8 साल के दिविथ ने रचा इतिहास, बना वर्ल्ड चैंपियन

नईदिल्ली: इटली में आयोजित वर्ल्ड कैडेट शतरंज स्पर्धा में भारत के दिविथ ने गोल्ड जीतकर देश का मान बढ़ाया हैं। हैदराबाद के आठ साल के दिविथ रेड्डी ने मंगलवार को अंडर-आठ वर्ल्ड कैडेट शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। तेलंगाना के इस खिलाड़ी ने हमवतन सात्विक स्वैन को सुपर टाईब्रेक स्कोर के आधार पर शिकस्त देकर गोल्ड मेडल जीता।

दरअसल दिविथ और सात्विक स्वैन 11 में से 9 अंक हासिल कर पॉइंट टेबल में टॉप पर थे। चीन के जिमिंग गुओ के के भी इतने ही अंक है। इसके बाद विजेता का फैसला सुपर टाइब्रेकर से हुआ। दिविथ रेड्डी ने सुपर टाइब्रेकर जीत गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। सात्विक स्वैन को सिल्वर और जिमिंग गुओ को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

विदित हो कि दिविथ रेड्डी ने चैंपियनशिप में बेहतरीन शुरुआत की थी। उन्होंने शुरुआती चारों बाजी जीती। हालांकि, इसके बाद वे दो लगातार दो बाजी हार गए लेकिन इसके बाद दिविथ ने वापसी की और लगातार 5 बाजी जीतकर पॉइंट टेबल में नंबर-1 हो गए। दिविथ ने यह चैंपियनशिप जीतकर भारत का पूरे विश्व में नाम रोशन कर दिया हैं। जीत पर सभी दिविथ को
बधाई प्रेषित कर रहे हैं।

Share to...