September 30, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हॉकी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 2-0 से हराकर जीता हॉकी 5 S एशिया कप 2023, वर्ल्डकप के लिए किया क्वालीफाई

ओमान: भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर भारतीय फैंस को खुश कर दिया। भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को धोकर गोल्ड एशिया कप 2023 का खिताब जीत लिया है। टूर्नामेंट ओमान में खेला गया, जहां भारत ने पेनल्टी शूटआउट में पहले मैंस हॉकी 5 S एशिया कप 2023 का खिताब जीता। टीम इंडिया ने ट्राई बेकर में पाकिस्तान को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।

भारत और पाकिस्तान के बीच पूरे मुकाबले में जबरदस्त टक्कर चली। हाफ टाइम तक पाकिस्तान की टीम 3-2 से आगे थी, मगर इसके बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की और फुल टाइम तक स्कोर 4-4 से बराबर किया।

दोनो टीमो ने निर्धारित समय मे बराबर 4-4 गोल स्कोर किया। जिसके बाद मैच का फैसला ट्राईबेकर से हुआ। ट्राई बेकर में भारत ने 2-0 से जीत दर्ज की।

ट्राई बेकर में शूटआउट में भारत के मनिन्दर सिंह और गुरजोत सिंह ने गोल दागे, जबकि गोलकीपर सूरज काकेरा ने पाकिस्तान की दोनों कोशिशों को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से अरशद लियाकत और मुर्तजा ने कोशिश की थी।

हॉकी इंडिया ने विनिंग टीम के हर प्लेयर के लिए 2 लाख रुपये और हर एक सपोर्ट स्टाफ के लिए एक लाख रुपये की घोषणा की।

भारतीय टीम ने हॉकी फाइव्स वर्ल्ड कप के लिए पहले ही क्वालिफाई कर लिया था। जीत के बाद हॉकी इंडिया ने बीसीसीआई को टैग करते हुए एक ट्वीट किया और कहा कि हमने खिताब जीत लिया है और अब हम बस आपके एशिया कप जीतकर जश्न में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं।

Share to...