April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

यूपी में हेलीकॉप्टर हादसा, उड़ान के बाद अनियंत्रित होकर झाड़ियों में गिरा प्राइवेट जेट, कोई जनहानि नही

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में विमान हादसा हुआ है। यहां मोहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित हवाई पट्टी से उड़ान भरते ही एक प्राइवेट जेट अनियंत्रित होकर झाड़ियों में जा गिर गया। यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ, जब जेट सर्विस एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का विमान भोपाल के लिए उड़ान भर रहा था। तबी यह हादसा हो गया।

हालांकि विमान को नुकसान जरूर हुआ, लेकिन सबसे राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 6 लोग सुरक्षित हैं। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राइवेट जेट (VT-DIZ) ने मोहम्मदाबाद की हवाई पट्टी से उड़ान भरने के लिए रनवे पर करीब 400 मीटर तक दौड़ लगाई, लेकिन टेकऑफ करते ही संतुलन बिगड़ गया और जेट सीधे झाड़ियों में जा गिरा। हादसे में विमान के विंग्स, फ्रंट व्हील और जेट फैन को काफी नुकसान पहुंचा है।

इस प्राइवेट जेट में कुल 6 लोग सवार थे। जिनमें अजय अरोड़ा, एमडी – वुडपैकर ग्रीन एंग्री न्यूट्री पैड प्राइवेट लिमिटेड, राकेश टीकू, वाइस प्रेसिडेंट (और DPO), सुमित शर्मा, एसबीआई अधिकारी, कैप्टन नसीब वामल, पायलट, प्रतीक फर्नांडीज, को-पायलट

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुष्टि की कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और मौके पर कोई गंभीर चोट या जनहानि नहीं हुई है।

फिलहाल विमान हादसे की प्राथमिक जांच प्रशासन और कंपनी द्वारा की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि तकनीकी खराबी थी या पायलट की कोई चूक।

Share to...