नईदिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत कई हिस्सों में जुलाई के पहले सप्ताह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो चुकी है। तेज बारिश के कारण दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है।
मौसम परिवर्तन का असर न केवल मैदानी इलाकों में, बल्कि पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। वहां बारिश का रौद्र रूप सामने आया है, जिससे लैंडस्लाइड और सड़कें बंद होने की खबरें भी आ रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस साल मॉनसून का पैटर्न कुछ हद तक सामान्य से अलग दिख रहा है। जहां एक ओर शहरों में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह खुशखबरी जैसा है।
बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने 11 जुलाई यानी कि आज भारी बारिश की चेतवानी जारी की है।
आज दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, केरल, में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, तटीय कर्नाटक,, गोवा, उत्तराखंड, कोंकण,हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं तेज बारिश होने की आशंका है।
राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है और कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है।वहीं, हिमाचल प्रदेश में राहत बनकर आई ये बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। यहां कई सड़कें बंद हो गई हैं जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का समना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण न जाने कितने लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। उत्तराखंड में भी रुक-रुककर बारिश जारी है। कई नदियां उफान पर हैं और देहरादून में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। बीते 24 घंटों में कई जगहों पर तेज बारिश हुई है।
बिहार में भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने यहां 18 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की आशंका है। एक तरफ लोगों को उमस भरी गर्मी से आराम मिलेगा तो वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में लोग गर्मी और उमस से परेशान रह सकते हैं। तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, आज (11 जुलाई) ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश संभव है। पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, कोंकण व गोवा, तटीय कर्नाटक और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वहीं, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की वर्षा की संभावना है। मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अगले 24 घंटों के बाद बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी हो सकती है।
राजधानी दिल्ली में आज बारिश के साथ आंधी की संभावना है। हालांकि इसके बहुत तेज होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने आज दिल्लीवालों के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। कुछ ऐसा ही मौसम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहने वाला है। यहां दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 13 जुलाई तक दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश जारी रहेगी। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को घने बादलों के साथ तेज हवाएं और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में अब तक अपेक्षा से कम बारिश हुई है, लेकिन 10 से 13 जुलाई तक पश्चिमी और 10 से 12 जुलाई तक पूर्वी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मथुरा, आगरा, मैनपुरी, इटावा, प्रयागराज और सोनभद्र जैसे जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर जारी है। कई जगहों पर भूस्खलन और सड़कों के बंद होने की खबरें हैं। उत्तराखंड में 13 जुलाई को भारी बारिश का पूर्वानुमान है, वहीं जम्मू-कश्मीर में 14 से 16 जुलाई तक बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग ने 11 और 16 जुलाई को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके अलावा, 12 से 16 जुलाई के बीच पश्चिमी राजस्थान में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इन सभी इलाकों में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

More Stories
बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में ग्वालियर में झांसी रोड थाने के सामने लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बचीं कई जिंदगियां
नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
मध्यप्रदेश में 2025 बैच के युवा आईएएस अधिकारियों की दूरस्थ जनजातीय जिलों में हुई पदस्थापना