April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हवा आंधी तूफान ने ढाया कहर, मोबाइल टॉवर मकानों पर गिरा, बड़ा हादसा टला

बुरहानपुर :बुरहानपुर जिले में शुक्रवार अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवा, आंधी तूफान के साथ ही बारिश शुरू हो गई। आंधी तूफान ने जमकर कहर मचाया।

आंधी तूफान और तेज बारिश से बुरहानपुर के बीएसएनएल कार्यालय का मुख्य टावर गिर गया। टॉवर गिरने से कार्यालय पास के दुकानों के शैड और मकान दब गया एक मकान की छत गिर गईं। हालांकि किसी की जान माल की कोई सूचना नहीं है तीन लोग घायल हुए है। जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ जिला अस्पताल सभी घायलों का ईलाज जारी हैं।

बुरहानपुर जिले के शनवारा स्थित बीएसएनएल मुख्य कार्यालय के छत पर लगा टावर हवा आंधी से अचानक गिर पड़ा, जिसकी गिरने से बीएसएनएल कार्यालय के पीछे गोटिया पीर क्षेत्र में स्थित शाह एन्ड शाह ,बादशाह स्टील, एवं अन्य लोहा मटेरियल की शॉप पर टॉवर गिरने से नुकसान हुआ साथ ही पास ही के मकान दबने से 3 लोग घायल हुए जिसमें एक मासूम भी शामिल है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

मौके पर दुकान संचालक राजेश लधाराम ने बताया कि पास ही की दुकानों पर बीएसएनल का टावर गिरने से खासा नुकसान हुआ है, नुकसान की भरपाई प्रशासन करें साथ ही मौके पर पहुंचे नगर निगम अध्यक्ष प्रतिनिधि और उपनेता प्रतिपक्ष अमर यादव ने भी कहा कि जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि जिनकी दुकानों का नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा और साथ ही शहर में निगम क्षेत्र में आने वाले जितने भी टावर है उनकी जांच की जाए ताकि इस प्रकार से और कई कोई घटना ना घटे।

वही अचानक मोबाइल टॉवर के गिरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अफरातफरी का माहौल हो गया। आनन फानन में नगर निगम और पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। एम्बुलेंस से घायलो को जिला अस्पताल भेजा गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नही हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे ओर घटनास्थल का जायजा लिया।

Share to...