April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पहलवानों के आंदोलन को किसानों ने दिया पूर्ण समर्थन, किसान नेता राकेश टिकैत ने दी चेतावनी 9 जून से पहले हो गिरफ्तारी नही तो जाएंगे जंतर मंतर

कुश्ती संघ के अध्यक्ष व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ पहलवानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी हैं। बृज भूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन जारी है और पहलवान लगातार मांग कर रहें हैं।

पहलवानों के आंदोलन को किसानों ने पूरी तरह से सपोर्ट कर दिया है। किसानों ने शुक्रवार को उनके सपोर्ट में कुरुक्षेत्र में महापंचायत की बैठक की गई। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया की हमने निर्णय लिया कि सरकार को पहलवानों की शिकायतों का समाधान करना चाहिए साथ ही बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उनकी गिरफ्तारी से कम पर कोई समझौता नहीं करेंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम 9 जून को पहलवानों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर जाएंगे।

खाप नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें जंतर-मंतर पर बैठने की अनुमति नहीं दी गई तो आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

हम चाहते हैं कि खिलाड़ियों के खिलाफ दर्ज मामलों को खत्म किया जाए इस मुद्दे को बातचीत से हल किया जाना चाहिए। अब 11 जून को शामली में महापंचायत होगी।

टिकैत का कहना है कि सरकार को मौका दिया जाएगा। महिला पहलवानों के परिजनों को धमकाया जा रहा है। सरकार को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। बातचीत से मसला सुलझाना चाहिए।

इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर के सोरम में हुई खाप महापंचायत में कहा था कि खाप महापंचायत के सदस्य बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक प्रदर्शनकारी पहलवानों को न्याय नहीं मिल जाता।

Share to...