नईदिल्ली: हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नही हैं। हर खेल में दक्ष एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं। जो भारत का परचम दुनिया में फहराते रहते हैं। ऐसे ही हरियाणा के एक गांव के युवा ने भारत का परचम दुनिया मे फहराया हैं और अपने स्वयं के सहित प्रदेश व देश का मान बढ़ाया हैं।
हरियाणा के चरखी दादरी के गांव खेड़ी बूरा के युवा मुक्केबाज हेमंत सांगवान ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। हेमंत ने 90 किलोग्राम भारवर्ग में अमेरिका के कोलोराडो में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल बाउट में 4-1 के स्कोर से जीत हासिल की। फाइनल बाउट में रेफरी ने हेमंत को विजेता घोषित करते हुए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया।
हेमंत ने इस चैंपियनशिप में अंडर-19 आयु वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनकी जीत की यात्रा 28 अक्टूबर से शुरू हुई, जब उन्होंने इटली के एक मुक्केबाज को एकतरफा मात दी। इसके बाद उन्होंने कोरिया के खिलाड़ी को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अमेरिका के मुक्केबाज के खिलाफ अपने पंचों का शानदार प्रदर्शन किया और प्रतिद्वंदी को शिकस्त दी।
हेमंत के कोच हितेश देशवाल और मुख्य कोच विजय शर्मा के मार्गदर्शन में यह उनकी आठवीं महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हेमंत के स्वदेश लौटने का कार्यक्रम मंगलवार का है, और उनकी इस ऐतिहासिक जीत से उनके परिजनों और गांव में जश्न का माहौल है। हेमंत की इस कामयाबी ने भारत का नाम एक बार फिर वैश्विक स्तर पर चमकाया है और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं।

More Stories
IMD ने जारी किया देश के 11 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की स्पीड से चलेगी हवा
ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में मप्र के खिलाड़ी हेमंत बर्मन का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में जीता रजत पदक
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत काल भैरव, अंगारेश्वर मंदिर विस्तारीकरण एवं हरसिद्धि मंदिर-रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया