April 29, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्री बस, 5 की मौत कई घायल, सीएम ने जताया दुःख

उत्तराखंड: उत्तराखंड में आज सोमवार सुबह एक बड़ा भीषण सड़क हादसा हो गया हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा के पास मार्चुला के पास एक खाई में यात्री बस गिर गई। बस में करीब 35 लोग सवार थे। 35 लोगों में 5 लोगो की मौत की खबर सामने आ रही है वही घटना में कई लोग गंभीर घायल हुए हैं। वही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीमें रवाना की गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के मार्चुला के पास जहाँ खाई में जहां बस गिरी है वहीं पास से नदी बह रही हैं। बस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर भी सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही अल्मोड़ा थाना पुलिस व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस सवार बारात से आ रहे थे। हालांकि स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग वह गांव वाले मौके पर पहुंचे हैं और पुलिस व प्रशासन की मदद कर रहे हैं, घायलों को बाहर निकाला जा रहा है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है व बस पूर्ण तरीके से क्षतिग्रस्त हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है और बस में से लोगो को निकाला जा रहा हैं और स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा हैं। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, एसडीआरएफ टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई हैं।

बस घटना पर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुःख जताया हैं। दुःख जताते हुए सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

Share to...