महेश्वर: विश्व के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर परिवार सहित दो दिनी निजी प्रवास पर आज खरगोन जिले के धार्मिक नगरी महेश्वर पहुंचे। वे यहां होटल हेरिटेज में रुकें है। वे सोमवार को दिनभर यही रहेंगे।
आज जैसे ही क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की महेश्वर पहुंचने की जानकारी उनके फैंस को लगी तो किला परिसर स्थित राजाबाड़ा में फैंस की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही रविवार दोपहर 2 बजे सचिन तेंदुलकर पहुंचे आला रे आला सचिन आला के नारे लगे। वही सचिन की एक झलक पाने के लिए पहुंचे सैकड़ों दर्शकों का सचिन ने अभिवादन किया।
इस दौरान एसडीओपी श्वेता शुक्ला थाना, प्रभारी जगदीश गोयल व होटल हेरिटेज के मैनेजर हुसैन अली ने उनका वेलकम किया। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर परिवार सहित पहुंचे हैं। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को देवी अहिल्या क्रिकेट क्लब सदस्यो द्वारा मांग पत्र सोप कर मिलने का आग्रह किया।

More Stories
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात
बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में ग्वालियर में झांसी रोड थाने के सामने लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बचीं कई जिंदगियां