April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

श्मशान की दीवार गिरने से 4 लोगो की मौत, आधा दर्जन हुए घायल, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। गुरुग्राम में शमशान घाट की दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। यह घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, सूचना पर गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश शुरू की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साइबर सिटी के मदनपुरी रोड़ स्थित राम बाग की दीवार भरभरा कर गिरने से उसके पास बैठे आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि मलबे के नीचे दबने से 5 लोगों की मौत हो गई। आनन फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान पप्पू, कृष्ण, मनोज और मासूम बच्ची खुशबू की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पहुँचे और दीवार के मलबे में दबे लोगो को निकालने में मदद की। वही जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुँचे। जहाँ मृतकों के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

Share to...