उज्जैन: मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज उज्जैन पहुँचे। अपने उज्जैन प्रवास के दौरान पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर पहुँचे और बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान उन्होंने गर्भ गृह के बाहर से ही पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के विद्वान पंडितो द्वारा पूजन संपन्न करवाया गया। गृभगृह की देहरी पर दिग्विजयसिंह ने मत्था टेककर बाबा का आशीर्वाद लिया। दर्शन पूजन के बाद दिग्विजय सिंह ने कुछ देर नंदी हाल में बैठ कर ध्यान भी लगाया।
बाबा महाकाल मंदिर में दर्शन पूजन के पश्चात पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ चिमनगंज मंडी परिसर में होने वाली कांग्रेस की सभा में पहुँचे।

More Stories
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश