November 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नवनियुक्त सीएम डॉ मोहन यादव से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुलाकात कर दी बधाई

भोपाल: मप्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिलने व बधाई देने का दौर जारी हैं। कई नेता व कार्यकर्ता सीएम मोहन यादव को बधाई शुभकामनाएं देने भोपाल पहुँच रहे है बधाई प्रेषित कर रहे हैं।

इसी बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात करने पहुँचे। पूर्व सीएम कमलनाथ ने वीआईपी गेस्ट हाऊस पहुँचकर सीएम डॉ मोहन यादव को गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी। वही सीएम यादव से कुछ देर तक चर्चा भी की।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नवनियुक्त सीएम डॉ मोहन यादव को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की उन्नति व प्रगति में हम आपके साथ रहेंगे। विपक्ष में रहकर जनता के मुद्दों व अधिकारो को उठाते रहेंगे। उम्मीद है आपके कार्यकाल में प्रदेश बेहतर उन्नति करेगा।

Share to...