जयपुर: राजस्थान में आज मुख्यमंत्री पद के लिए चल रहा सस्पेंस खत्म हो चुका हैं। विधायक दल की बैठक में राजस्थान के विधायक दल का नेता चुनकर सीएम बना दिया गया हैं। मप्र और छत्तीसगढ़ राज्य की तरह ही राजस्थान में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने चौकाने वाला फैसला लेते हुए नए चेहरे को राजस्थान की कमान सौंपी हैं। वही राजस्थान में भी दो डिप्टी सीएम बनाये गए हैं।
सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया है ओर अब भजनलाल शर्मा को सीएम बनाया गया हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा हाईकमान द्वारा तय किए गए नाम का ऐलान किया गया और उस नाम पर सभी की सहमति बन गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने ही रखा। भजनलाल शर्मा संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। वे मूलत: भरतपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वे प्रदेश महामंत्री के पद पर भी थे। इसके साथ ही दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री होंगे। वहीं, वासुदेव देवनानी विधानसभा स्पीकर होंगे।
भाजपा ने तीनों बड़े पद जयपुर को ही दिए हैं। भजनलाल शर्मा जयपुर की सांगानेर सीट से विधायक हैं। वहीं, दीया कुमारी जयपुर की विद्याधर नगर सीट से जीती हैं तो प्रेमचंद बैरवा जयपुर जिले की दूदू सीट से विधायक हैं।
विधायक दल की बैठक से पहले राजनाथ सिंह ने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर चौकानें वाला फैसला लिया है और पहली बार विधायक चुनकर आये भजनलाल शर्मा को सीएम बना दिया। विधायक भजनलाल शर्मा के सीएम बनते ही सभी ने एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दी।
नव नियुक्त सीएम भजन लाल शर्मा ब्राह्मण वर्ग आते हैं ओर पहली बार जयपुर की सांगानेर सीट से विधायक चुने गए हैं। इससे पहले वे राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे साथ ही भजनलाल शर्मा संघ के खास माने जाते हैं म संघीय पृष्ठभूमि से आने के कारण भी सीएम बनाये जाना माना जा रहा हैं।

More Stories
Rail Connectivity Traders Relief Updates: रात 11 बजे की ट्रेन मिलने से व्यापारियों के समय और होटल खर्च की होगी बचत, छात्रों को भी बड़ी राहत
Suresh Rathkheda Updates: पूर्व राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा के स्कूल का शुभारंभ, माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Forest Department Sanjay Maravi Updates: रेस्क्यू किए गए बाघ की भी हो चुकी है मौत, पीड़ित परिवार को मिली महज 14 हजार रुपये की मदद