November 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Rail Connectivity Traders Relief Updates: रात 11 बजे की ट्रेन मिलने से व्यापारियों के समय और होटल खर्च की होगी बचत, छात्रों को भी बड़ी राहत

सागर: मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में बीते एक दशक से रेल क्रांति आ गई है। एक दौर ऐसा भी था जब सागर से नाममात्र की ट्रेनें चलती थीं। अब सीन बदल गया है। जनप्रतिनिधियों के लगातार प्रयासों के चलते सागर के लोगों को कई सौगातें मिल रही हैं। अब सागर का दिल्ली तक का सफर भी आसान हो गया है।

सागर की छत्तीसगढ़ से भी कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है। सागर, बीना एवं मालखेड़ी सहित पूरे इलाके के यात्रियों विशेषकर व्यापारियों और विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांग अब पूरी होने जा रही है। अब अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस सागर में एक दिन के बजाय दो दिन चलेगी।

🗓️ सांसद लता वानखेड़े ने दिलाई सौगात; जानें नई समय-सारणी

सांसद लता वानखेड़े ने बताया, “रेलवे की अहम बैठकों में इस विषय को प्रमुखता से उठाने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लगातार आग्रह के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। गाड़ी संख्या 22407/22408 (अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस) का संचालन अब सप्ताह में एक दिन के स्थान पर दो दिन शुरू हो गया है। अब हर रविवार और मंगलवार को दिल्ली से सागर के लिए ट्रेन संख्या 22408 रात 11:00 बजे हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान कर अगले दिन सोमवार और बुधवार सुबह 8:33 बजे सागर आगमन पहुंचेगी। सागर से दिल्ली ट्रेन संख्या 22407 प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को शाम 6:00 बजे सागर से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।”

💼 व्यापारियों को मिली बड़ी सुविधा

व्यापारियों को दिल्ली से वापसी के लिए शाम की ट्रेन पकड़ने के लिए अपना कामकाज दोपहर में ही समेटना पड़ता था, जिससे उनका पूरा दिन प्रभावित होता था। अब रात 11:00 बजे की ट्रेन मिलने से व्यापारी अपना पूरा काम निपटाकर यात्रा कर सकेंगे, जिससे उनके समय और होटल के खर्च दोनों की बड़ी बचत होगी। सांसद लता वानखेड़े ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “जनता की हर मांग को सदन से लेकर धरातल तक साकार करना ही मेरा संकल्प है।”

Share to...