November 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

FIR Gwalior Updates: गुरुवार रात ताला बंद कर गए थे कर्मचारी, सुबह गायब मिला सामान, पुलिस ने दर्ज की FIR

ग्वालियर। डबरा स्थित सिविल कोर्ट के ई-सेवा केंद्र से गुरुवार रात एसी के तार और कॉपर पाइप चोरी हो गए। कर्मचारियों के पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

🔓 कोर्ट परिसर में चोरी से मच गई खलबली

ई-सेवा केंद्र में पवन शर्मा सहायक के पद पर कार्यरत हैं। रात को ई-सेवा केंद्र के दरवाजे पर ताला डालकर चले गए। जब लौटकर आए तो यहां से एसी वायर और कॉपर का पाइप व कुछ अन्य सामान गायब था। कोर्ट परिसर में चोरी से खलबली मच गई।

Share to...