कोरोना वायरस को कंट्रोल करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने ऐलान किया है कि परीक्षा की नई तारीख की घोषणा 3 मई को करेगा।
आयोग ने 3 मई 2020 के बाद सिविल सेवा 2019 के व्यक्तित्व परीक्षण इंटरव्यू और अन्य परीक्षाओं के लिए नई तारीखें जारी करने का फैसला किया है। कोरोना वायरस के कारण यूपीएससी ने कई परीक्षाएं और इंटरव्यू स्थगित किए थे।
गौरतलब है कि सिविल सेवा परीक्षा 2019 के लिए इंटरव्यू 17 फरवरी 2020 से शुरू होने वाले थेए लेकिन कोरोना वायरस के कारण आयोग को स्थगित करना पड़ा। साल 2019 में यूपीएससी मुख्य परीक्षा में कुल 2304 उम्मीदवार सफल हुए थे, जो अब इंटरव्यू में शामिल होंगे।
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 जून, 2019 को किया गया था। परिणाम 12 जुलाई, 2019 को घोषित हुए थे। यूपीएससी ने मुख्य परीक्षा 20 से 29 सितंबरए 2019 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की थी, परीक्षा का परिणाम 14 जनवरी 2020 को जारी किया गया था।
यूपीएससी की संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMS), भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकीय सेवा (ISS) परीक्षा को भी कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया गया था। इसी के साथ नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA-I) की परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया था।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित