कश्मीर के सोपोर शहर में आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए। दो गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार आतंकियों ने सोपोर में नूरबाग इलाके में अहद बाब क्रॉसिंग पर सीआरपीएफ और पुलिस के एक संयुक्त गश्ती दल पर अचानक हमला बोला।
इस अचानक फायरिंग में CRPF जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सीआरपीएफ के दो जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह हमला एक गश्ती वाहन पर हुआ है और उसका चालक भी गंभीर रूप से जख्मी है।
फायरिंग करके आतंकी भाग निकले हैं। हमले की खबर मिलते ही अतिरिक्त सुरक्षाबल घटनास्थल की ओर तुरंत रवाना कर दिये गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सीआरपीएफ और पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमला करने वाले आतंकियों को तलाश कर उनको मार गिराया जाएगा।
पिछले एक हफ्ते में अर्धसैनिक बलों पर कश्मीर में हुआ यह तीसरा हमला है। इसी चेकपोस्ट पर शुक्रवार को आतंकियों ने फायरिंग की थी जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया था।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित