April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विक्रम उद्योगपुरी कार्यालय के बाहर किसानों ने की जमकर नारेबाजी, टेंट लगाकर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

उज्जैन: उज्जैन में विक्रम उद्योग पूरी के कार्यालय के बाहर किसानों ने किसान संघ का झंडा लेकर जमकर नारेबाजी की। सड़क पर ही सात गांव के किसानों ने टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन में किसानों की महिलाएं बच्चे ओर बुजुर्ग शामिल हुए है।

औद्योगिक विकास कार्यों के लिए सरकार द्वारा सिंचित भूमि को अधिग्रहित करने का किसान विरोध कर रहे है। प्रशासन अगर बात नहीं मानेगा तो किसान उज्जैन भोपाल रोड को जाम करेंगे।

उज्जैन के देवास रोड स्थित विक्रम उद्योगपुरी में 7 गांव के किसानों की जमीन का अधिकरण किया जा रहा है। जिसको लेकर किसान और प्रशासन के बीच कई बार बैठके हो चुकी है। लेकिन अब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इसी को लेकर सभी 7 गाँव के किसान विक्रम उद्योगपूरी के कार्यालय के गेट के बाहर सड़क पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

किसान कल्याण समिति के इस धरने में गाँव की सैकड़ो महिलाएँ बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी शामिल हुए है। औद्योगिक विकास कार्यों के लिए सरकार द्वारा सिंचित भूमि को अधिग्रहित किया जा रहा है जिसके अधिग्रहण का किसानों द्वारा 10 माह से विभिन्न रूपों में विरोध किया जा रहा है। प्रशासन की तरफ़ से SDM, तहसीलदार, पटवारी और पुलिस प्रशासन से बातचीत हुई लेकिन किसान और प्रशासन के बीच कोई सहमती नहीं बन पाई।

किसान विकास जाट ने बताया कि किसानों का कहना है कि सरकार हमारी जमीन की कीमत 3 लाख रुपए बीघा दे रही और हमारी जमीन की कीमत सवा करोड़ रुपये बीघा है प्रशासन ने आश्वासन दिया कि हमारी बात चल रही हैं लेकिन लिखित मैं नहीं दे रहे है। हमे लिखित मैं देगे की वह हमें स्पेशल पैकेज मैं कितना पेसा देगे एसा बोला अगर यह हमारी नहीं सुनते हैं तो धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा और हम जमीन नहीं देगे। SDM और तहसीलदार से गुरुवार को लिखित सहमति पर बात की जाएगी। अगर सरकार हमारी बात नहीं मानती है तो हम आने वाले समय मैं देवास उज्जैन रोड जाम करेगे और फिर भी नहीं माने तो हम सभी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

किसान संघर्ष समिति के सदस्य लखन जाट का कहना है कि प्रशासन ने पहले नॉलेज सिटी के नाम से जमीन अधिग्रहण की थी अब एक बार फिर क्षेत्र विस्तारीकरण के नाम पर जमीन मांगी जा रही है जिसका उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री तक कई बार हमारी बात पहुंचाई गई लेकिन अब तक कोई फल नहीं निकला है इसलिए सभी को प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

Share to...