तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के वेम्बाकोट्टई में एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को विस्फोट हो गया। इस हादसे में यहां काम करने वाले 9 श्रमिकों की मौत हो गई, जब 6 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह पटाखा फैक्ट्री मुथुसामीपुरम में स्थित थी, जिसके मालिक का नाम विजय बताया जा रहा है। विस्फोट के बाद सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया हैं।
हादसे की प्रारंभिक जांच में पता चला कि विस्फोट फैक्ट्री के केमिकल मिक्सिंग रूम में हुआ। इस विस्फोट में फैक्ट्री के पास स्थित चार इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि जिस मकान में पटाखा फैक्ट्री चल रहा था, वह जमींदोज हो गया।
पुलिस ने कहा कि मलबे में कुछ और लोगों के दबकर मरने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए 9 लोगों में 5 महिलाएं थीं। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को शिवकाशी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विदित हो कि तमिलनाडु में पटाखे का बड़ा उद्योग है। इसमें कई अवैध फैक्ट्रियां भी संचालित होती हैं, जिनके पास सरकारी लाइसेंस नहीं होता हैं। ऐसी फैक्ट्रियों में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होते और श्रमिक हर पल अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं। तमिलनाडु का विरुधुनगर जिला पटाखा बनाने के हब के रूप में जाना जाता है।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन