हीना तिवारी, उज्जैन: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर उज्जैन जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने महाकाल मंदिर का निरीक्षण किया और शिवरात्रि को लेकर अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर में 15 लाख दर्शनार्थियों के दर्शन की व्यवस्था की जा रही हैं।
पूरे भारतवर्ष में शिवरात्रि महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर नौ दिवसीय कार्यक्रमों के साथ पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर लाखों की संख्या में दर्शनार्थी बाबा महाकाल के दर्शन करने देश विदेश से पहुंचते हैं। उसी को लेकर उज्जैन जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व नवागत पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने महाकाल मंदिर का निरीक्षण कर महाशिवरात्रि को लेकर दर्शनार्थियों को सुगमता के साथ ही कम समय में दर्शन हो सके, इसको लेकर अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उज्जैन जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से चर्चा कर जानकारी देते हुए बताएं कि आज हमारे द्वारा कर्कराज पार्किंग व अन्य पार्किंगों का निरीक्षण किया गया है, साथ ही जूता चप्पल स्टैंड की व्यवस्था सुगमता से हो सके उसकी जानकारी ली हैं। जिसको लेकर कर्कराज पार्किंग में 400 फोर व्हीलर वाहन और 400 टू व्हीलर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा भी यदि आवश्यकता पड़ती है तो खाली खेतों का इस्तेमाल कर उनमें पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही साथ बस स्टैंड से कर्कराज पार्किंग तक 100 वाहनों के माध्यम से दर्शनार्थियों को निःशुल्क लाया व छोड़ा जाएगा। हमने पिछले वर्ष के दर्शनार्थियों के आंकड़ों को देखकर अनुमानित 15 लाख दर्शनार्थियों के लिए यह व्यवस्था की है जिन्हें टनल के माध्यम से 45 से 50 मिनट के अंदर बाबा महाकाल के दर्शन करवाने की हमारे द्वारा कोशिश की जा रही है।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन