पीथमपुर: धार जिले के महू किशनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के ग्राम चौपाटी पर स्थित पेट्रोल पंप पर बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
बाईक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात बदमाश बीती रात बाईक पर सवार होकर आए थे। पहले तो लॉकर के बाहर सो रहे पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर चाकू से हमला किया वही पेट्रोल कर्मचारी और बदमाशो के बीच काफी संघर्ष चलता रहा। अज्ञात बदमाश लॉकर की चाबी छीनने का प्रयास करते हुए सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे थे। वही पंप के अन्य कर्मचारी भी घटना देखकर मौके पर पहुंच गए थे। काफी देर तक बदमाश और कर्मचारियों के बीच मारपीट चलती रही। बावजूद इसके अज्ञात बदमाश लाकर से ₹70 हज़ार नगदी ले जाने में सफल हो गए हैं।
वही लूट की इस घटना में पंप का एक कर्मचारी घायल भी हुआ है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। वही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
वही पेट्रोल पंप के मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात करीब दो अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। एक बदमाश के हाथ में चाकू था। वही पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के ऊपर चाकू से हमला कर दिया और लॉकर में रखे करीब 70 हज़ार रुपए नगदी लेकर फरार हो गए हैं।
सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वही पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण