April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर, यूपी एसटीएफ ने झांसी में किया एनकाउंटर

माफिया अतीक अहमद के बेटे और उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असद का यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया गया है। इसके साथ ही शूटर गुलाम मोहम्मद का भी एनकाउंटर किया गया। झांसी में यूपी एसटीएफ के द्वारा पांच पांच लाख रुपये के इनामी असद और मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर कर दिया गया है। दोनों के पास से पुलिस को विदेशी हथियार भी मिले है।

यूपी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई हैं। यूपी एसटीएफ ने झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद को ढेर कर दिया है। इसके साथ ही उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या करने वाला शूटर मोहम्मद गुलाम भी मारा गया है।

गौरतलब है कि 24 फरवरी को प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल जब अपने घर जा रहे थे, तब गली के बाहर कार से निकलते वक्त उन पर शूटरों ने फायरिंग कर दी थी। इस दौरान बम भी फेंके गए थे। इस हमले में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर्स की मौत हो गई थी ।
एसटीएफ की एनकाउंटर कार्रवाई के दौरान अतीक की प्रयागराज कोर्ट में पेशी चल रही थी। बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनकर वो रोने लगा और गला सूखा तो पानी मांगा और सिर पकड़कर बैठ गया।

24 फरवरी को उमेश पाल के मर्डर के बाद से ही असद और गुलाम मोहम्मद फरार चल रहे थे। एसटीएफ 48 दिनों से इन्हें ट्रेस कर रही थी। आज इनकी लोकेशन मिलने पर एनकाउंटर में मार गिराया।

उमेश पाल की पत्नी ने इस मामले में अतीक, उसके भाई अशरफ समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले में शाइस्ता के साथ 5 शूटरों (अतीक अहमद का बेटा असद, अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबि) की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हासिल हुई। पुलिस ने 47 दिन से फरार असद और गुलाम को मार गिराया है।

Share to...