April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जमीन कारोबारी सुरेंद्र संघवी और बेटे प्रतीक संघवी को ईडी ने किया गिरफ्तार, कल की थी ईडी ने छापेमार कार्रवाई

इंदौर: कांग्रेस नेता पंकज संघवी के बड़े भाई और जमीन कारोबारी सुरेंद्र संघवी और उनके बेटे प्रतीक संघवी के घर कल ईडी ने छापेमारी की थी। देर रात तक चली कार्रवाई के बाद ईडी की टीम वापस लौट गई। वही आज शुक्रवार सुबह ईडी ने सुरेंद्र संघवी और बेटे प्रतीक संघवी को गिरफ्तार कर लिया।

सुरेंद्र संघवी के ठिकानों पर गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा था। जांच के बाद रात करीब साढ़े ग्यारह बजे ईडी के अधिकारी संघवी के निवास से निकल गए थे। शुक्रवार सुबह अधिकारी फिर पहुंचे और गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की।

सुरेंद्र संघवी और उनके पुत्र प्रतीक संघवी को कनाडिया रोड स्थित आवास से गिरफ्तार कर ईडी अधिकारी स्थानीय कार्यालय ले गए हैं। जहां दोनों से पूछताछ जारी है। कहा यह भी जा रहा है कि आज ईडी इन्हें कोर्ट के समक्ष पेश कर रिमांड की मांग कर सकता है।

ईडी की ताजा कार्रवाई देवी अहिल्या गृह निर्माण सोसायटी मामले से ही जुड़ी बताई जा रही है। इस हाउसिंग सोसायटी में धांधली और गड़बड़ी के मामले में जिला प्रशासन ने इंदौर के एमआइजी थाने में केस दर्ज करवाया था।

Share to...