इंदौर: सीबीआई कोर्ट ने साल 2013 में व्यापम परीक्षा के दौरान भर्ती घोटाले में 5 मुन्ना भाई को अलग-अलग धाराओं में आरोपी मानते हुए 3 वर्ष से 5 वर्ष तक का कारावास की सजा सुनाई है। फर्जी तरीके से अभ्यार्थी की जगह बैठे हुए मुन्ना भाई की गिरफ्तारी हुई थी, जहां पर पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। लगातार प्रकरण विचाराधीन था। जहां सीबीआई कोर्ट द्वारा गुरुवार को 5 मुन्ना भाई को दोषी करार देते हुए सजा दी गई है।
सीबीआई अधिवक्ता रंजन शर्मा ने बताया कि साल 2013 में पीएमटी परीक्षा के दौरान इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में परीक्षा देते हुए परीक्षार्थी रविंद्र गुर्जर निवासी भिंड के स्थान पर विक्रांत नामक मुन्ना भाई द्वारा परीक्षा दी जा रही थी। इसके बाद रविंद्र कुमार के जब दस्तावेजों की जांच हुई तब यह जानकारी सामने आई कि रविंद्र कुमार के स्थान पर विक्रांत नाम का मुन्ना भाई परीक्षा दे रहा है। इसके बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा लिखित शिकायत पत्र दिया गया था।
2013 में हुई पीएमटी में भिंड निवासी रवींद्र कुमार ने परीक्षा का फार्म भरा था, लेकिन उसके स्थान पर ग्वालियर निवासी विक्रांत कुमार परीक्षा में शामिल हुआ। बाद में जब रवींद्र ने एमजीएम मेडिकल कालेज में प्रवेश की औपचारिकता पूरी करने गया तो मामला सामने आया। तत्कालीन डीन ने इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। बाद में यह मामला सीबीआइ को सौंप दिया गया। पुलिस ने रवींद्र कुमार और विक्रांत कुमार के अलावा रामचित्र जाटव, राकेश खन्ना और ब्रजेश को भी आरोपित बनाया। सीबीआइ की तरफ से विशेष लोक अभियोजक रंजन शर्मा ने 52 गवाहों के बयान करवाए। गुरुवार को विशेष न्यायाधीश संजय कुमार गुप्ता ने उक्त पांचों आरोपितों को पांच-पांच वर्ष कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने आरोपितों पर 12 से 16 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब फार्म भरने वाला आरोपित प्रवेश लेने के लिए इंदौर के एमजीएम मेडिकल कालेज पहुंचा। वहां फोटो मिलान के दौरान शंका हुई तो जांच हुई और फर्जीवाड़ा सामने आ गया। कोर्ट ने फार्म भरने वाले, परीक्षा में शामिल होने वाले आरोपित के अलावा उन तीन आरोपितों को भी सजा सुनाई, जिन्होंने फर्जीवाड़े में भूमिका निभाई थी।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट