दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आये दिन भूकंप आने से लोग परेशान हो रहे हैं। लगातार दिनों में भूकंम के झटके महसूस होने से लोगो मे दहशत बढ़ती जा रही हैं।
आज शनिवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार दोपहर 3 बजकर 36 मिनट पर उत्तरी दिल्ली में ये झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 आंकी गई है।
मॉडल टाउन, नरेला, अलीपुर समेत आसपास के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप आने के बाद दिवाली की तैयारियों में जुटे लोगों में दहशत का माहौल हो गया और सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।
लगातार भूकंम के झटकों से दिल्लीवासी दहशत में हैं। हालांकि आज आए भूकंप से कोई जनहानि नही हुई है फिर भी लोगो मे भूकंम से दहशत अब बढ़ती जा रही हैं।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क