नर्मदापुरम: विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नर्मदापुरम के ग्राम बनखेड़ी में जन-दर्शन किया। इस दौरान नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। कहीं घरों की छत से, मुंडेर से, कहीं मंच से पुष्प-वर्षा की तो कहीं शॉल श्रीफल से मुख्यमंत्री चौहान का आत्मीय स्वागत किया। लाड़ली बहनाओं द्वारा मुख्यमंत्री चौहान की आरती उतारकर उनका स्वागत किया और अपने भैया को राखी भेंट कर फूल माला पहनाई गई।
मुख्यमंत्री चौहान बनखेड़ी तिराहे से मस्जिद चौराहा मार्ग से जनदर्शन करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मार्ग को स्वागत द्वारों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से पूरा शहर सजाया गया। मार्ग पर अनेक स्थानों पर मंच बनाए गए थे। जहाँ ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों व जिला पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का सम्मान किया जा रहा था। इस दौरान ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ किसान व युवा भी शामिल हुए। विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता जन-दर्शन में शामिल हुए।
जनहित में चलाई जा रही विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं के नाम तखतियों पर लिखकर हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
मुख्यमंत्री चौहान के बनखेड़ी आगमन पर नगर में कदम-कदम पर उत्साह का माहौल था। बच्चे, युवाओं, महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों को उड़ाकर तथा गुलाल उड़ाकर विकास पर्व मनाया जा रहा था। मुख्यमंत्री चौहान का पंचायत प्रतिनिधियों, किसान संगठन, कृषि साख सहकारी समितियों के सदस्यों, स्वास्थ्य विभाग, जन अभियान परिषद, नगर पालिका कर्मचारी संगठन, व्यापारी वर्ग, सहित विभिन्न समाजों, सामाजिक संस्थाओं, महिला संगठनों, लाड़ली बहना सेना सहित विभिन्न संगठनों के द्वारा स्वागत किया गया।
सांसद राव उदयप्रताप सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, दर्शन सिंह चौधरी, माधवदास अग्रवाल सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं विशाल जन-समूह जन-दर्शन में शामिल हुआ।

More Stories
Odisha Police Attacked Sidhi: एके-47 से लैस पुलिस टीम को बदमाशों ने घेरा, तीन राउंड फायरिंग कर कैदी को फरार कराया
Damoh Pipariya Luhar Road: 13 साल से सड़क का इंतजार कर रहे ग्रामीण, बारिश के मौसम में दलदल बने रास्ते से आने-जाने को मजबूर
Madhya Pradesh Political Row: ‘चैन सिंह के कहने से मरूंगा क्या?’ – सांसद कुलस्ते के इस बयान से मंडला की राजनीति में मचा भूचाल