November 16, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

5 महीने बाद खुली खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियाँ खुली, 2000 के नोट सहित विदेशी करंसी व मन्नत लिखी चिट्टियां निकली

इंदौर: इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियां 5 महीने बाद सोमवार से खोली गई है। पहले दिन 8 दानपेटियां खोली गईं। इनमें चार मुख्य दानपेटियां हैं। इनसे पहले दिन 31 लाख रुपए का चढ़ावा निकला। 2000 हजार के नोट सौ से ज्यादा निकल चुके हैं। पिछली बार की गणना में इनकी संख्या 70 से 80 के बीच थी।

सोमवार को मंदिर की दानपेटियां खोली गई और काउंटिंग शुरू हुई तो दानपेटीयो में इस बार अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड, सिंगापुर, UAE, नेपाल आदि देशों की भी काफी करेंसी भी निकली है। इन विदेशी करेंसी से अंदाजा लगाया गया है कि जनवरी माह में शहर में जो एनआरआई सम्मेलन हुआ था और उस दौरान जिन विदेशी लोगों ने दर्शन किए थे। तब ये करेंसी श्रद्धा व मन्नत स्वरूप चढ़ाई गई है। 8 दान पेटियों में 31 लाख रुपए की राशि निकली है वही 40 दान पेटिया खोली जाएगी जिसमें 10 दिनों का समय लगेगा।

दानपेटीयो से धनराशि निकालने उन्हें अलग अलग छाँटने आदि कार्य मे प्रशासन सहित मन्दिर समिति के करीब 15 लोगो की टीम जुटी हुई हैं।

दानपेटीयो से नगदी धनराशि के साथ ही सोने चांदी के जेवर, गोल्ड बिस्किट सहित मन्नत के पत्र भी निकले हैं। गणेश जी से विभिन्न बीमारी से छुटकारा, परीक्षा में पास करने आदि विभिन्न मांगों को लेकर पत्र लिखें हुए मिले हैं।

Share to...