November 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी पुलिस को क्यों करना पड़ा हल्का बल प्रयोग

इंदौर: – इंदौर के खजराना में आज उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जहां एक स्क्रैप गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।

दरअसल खजराना थाना क्षेत्र के इल्यास कॉलोनी में आज अचानक एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है की रहवासी इलाके में गोदाम को संचालित किया जा रहा था। वही दमकल सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह के उपकरण मौजूद नहीं थे। अचानक भीषण आग के बाद अफरातफरी के साथ लोग अपनी जान बचाने में जुट गए। सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया वहीं पुलिस को भी बड़ी संख्या में लोगों को देख भीड़ पर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा हैं। वही आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका भी जताई जा रही हैं।

Share to...