राजगढ़: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज एक दिवसीय राजगढ़ दौरे थे। उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने आज अपने राजगढ़ दौरे के दौरान राजगढ़ में 256 करोड़ लागत के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन और 40 करोड़ की लागत के निर्माणाधीन 200 बिस्तर क्षमता वाले जिला अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र (2025) से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रारंभ हो सके इसके लिए निर्माण कार्य और अन्य औपचारिकताएँ समय से पूर्ण करें।
उप मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय भवन में निर्माणाधीन विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की सुविधाओं के अनुरूप व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिशुओं के वार्ड की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की जाए। जिला अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों के लिए रैन बसेरा निर्माण करने के लिए उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राजगढ़ में मोहनपुरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की संचालित प्रेशराइज्ड कंट्रोल सिंचाई प्रणाली का अवलोकन किया एवं उसकी बारीकियों से अवगत हुए।
इस दौरान मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार, विधायक अमरसिंह यादव, हजारीलाल दांगी, मोहन शर्मा सहित आयुक्त चिकित्सा शिक्षा तरूण पिथौड़े उपस्थित थे।

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा