पटना: चुनावी राज्य बिहार में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती नजर आ रही है। बिहार एक बड़े राजनीतिक फैसले के मुहाने पर खड़ा है। विधानसभा चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही, बड़ा सवाल यह है कि क्या सूबे के सबसे लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार रिकॉर्ड पांचवीं बार जीत हासिल कर इतिहास रचेंगे या फिर सत्ता परिवर्तन होगा । विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। आज नतीजों का ऐलान होगा और पता चल जाएगा कि अगले पांच साल के लिए बिहार का ताज किसके सिर सजेगा।
मतगणना शुरू होने के साथ शुरुआती रुझानों में एनडीए 79 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन 57 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। रुझानों के मुताबिक मुकाबला कड़ा दिख रहा है और दोनों गठबंधनों के बीच अंतर धीरे-धीरे बन रहा है अंतिम नतीजों का इंतजार सियासी हलचल बढ़ा रहा है।
शुरूआती रुझानों में एनडीए गठबंधन में बीजेपी 45 सीटों पर, जेडीयू 32, एलजेपी 1 ओर अन्य 2 सीटों पर आगे हैं वही महागठबंधन में आरजेडी 44, कांग्रेस 08, वीआईपी 00,अन्य 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं। फिलहाल मतगणना चालू हैं और देखना होगा कि बिहार का ताज किसके सर पर सजता हैं।
बिहार राज्य इस समय एक बड़े राजनीतिक फैसले की दहलीज पर खड़ा है। जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है, सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार पांचवीं बार जीतकर नया इतिहास बनाएंगे या फिर इस बार सत्ता परिवर्तन देखने को मिलेगा।

More Stories
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत काल भैरव, अंगारेश्वर मंदिर विस्तारीकरण एवं हरसिद्धि मंदिर-रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात