उज्जैन: उज्जैन के केडी गेट से इमली चौराहा तक चौड़ीकरण में बाधा बन रहे धार्मिक स्थलों और मकानों के हिस्सों को आज अल सुबह प्रशासन और नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाने पहुंची। जहा मुस्लिम समाज के लोगो ने मस्जिद हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना प्रदर्शन किया हालांकि नगर निगम और पुलिस के अधिकारियों ने समझाया, तब समाज के लोगों ने खुद ही मस्जिद के हिस्से को गिराने का निर्णय लिया। वही मंदिरो को भी लोगो ने स्वयं हटाने की शुरुवात की।
आपको बता दे की केडी गेट से लेकर इमली चौराहा तक जून 2023 में चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ था। बीच में 13 मंदिर, 1 मजार, 2 मस्जिद, 2 जैन मंदिर जद में आ रहे हैं। 32 मकानों की गैलरी और आगे के हिस्से भी तोड़े जाने हैं। इसके बाद इस रास्ते पर पोल पर लाइन खींचते हुए सेंट्रल लाइट लगाई जाएगी और दूसरे अधूरे काम पूरे किए जाएंगे।
प्रभावित हिस्सों को हटाने के लिए आज सुबह 5 बजे नगर निगम की टीम, पुलिस बल के साथ पहुंची थी। मार्ग 15 मीटर चौड़ा किया जाना है। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मार्ग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक, एडीएम अनुकूल जैन, एडिशनल एसपी जयंत राठौर सहित तीन सीएसपी और चार थानों के टीआई मौके पर पहुंचे।
इस कार्रवाई के पहले क्षेत्र के रहवासियों को नगर निगम द्वारा 7 दिन पहले ही नोटिस दे दिए गए थे। जिस पर आज कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण को हटाया है। मामले में जानकारी देते हुए एडीएम अनुकूल जैन ने बताया है कि इस चौड़ीकरण की कार्यवाही में रहवासियों से पहले ही बात कर ली गई थी जिसके कारण शांतिपूर्वक तरीके से रहवासियों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। और अतिक्रमण को तोड़ने में मदद की जा रही है। प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध