April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

यातायात व्यवस्था व अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार कर रही वाहन चेकिंग, अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधी गिरफ्तार

उज्जैन: उज्जैन शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु सख्ती से उज्जैन पुलिस द्वारा निरंतर वाहन चैकिंग की जा रही हैं।

उज्जैन जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रथक–प्रथक प्वाइंटों पर थाना यातायात प्रभारी एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नियमित रूप से वाहन चेकिंग की जा रही है। वाहन चैकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट,मोडिफाईड वाहन, वैध दस्तावेज न होने, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, नो पार्किंग, बिना सीटबेल्ट, बिना वर्दी के ई रिक्शा/ऑटो के वाहन चालकों के कुल 27 वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 10,300 रू का समन शुल्क शासन कोश में जमा किया गया।

वही थाना भाटपचलाना पुलिस ने 01 आरोपी को देसी प्लेन शराब के कुल 14 क्वार्टर के साथ जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा एक आरोपी के पास अवैध रूप से छुरा पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 188/24 धारा 25 आर्म्स अधिनियम का दर्ज किया गया। वही थाना माधवनगर पुलिस ने एक आरोपी को जिला बदर आदेशों का उल्लंघन करते पकड़ा ,जिस पर से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 294/24 धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दर्ज किया गया।
इसके साथ ही शहर/ग्रामीण थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान दो आरोपियों के विरुद्ध माइनर एक्ट्स के तहत कार्रवाई की गई हैं।

उज्जैन पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है और निरंतर वाहन चेकिंग के साथ ही अपराधियो पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Share to...