April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जनवरी तक वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल मिल सकता है : AIIMS डायरेक्टर

Politics over Vaccination

Corona Vaccine India : देश के लिए सबसे अच्छी खबर आई है। दिसंबर के आखिर में या जनवरी की शुरुआत में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को इमरजेंसी अप्रूवल मिल सकता है। दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। डॉ गुलेरिया ने कहा है कि भारत में अब कुछ वैक्सीन फाइनल स्टेज (Vaccine Final Stage) के ट्रायल्स में हैं।

हमें उम्मीद है कि दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत तक इनमें से किसी को ड्रग रेगुलेटर से इमरजेंसी अप्रूवल मिल जाएगा। उसके बाद वैक्सिनेशन शुरू हो सकेगा। दरअसल, इस समय भारत में 6 वैक्सीन पर काम चल रहा है। इसमें ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका और भारत बायोटेक के वैक्सीन फेज-3 ट्रायल्स में हैं। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन-कोवीशील्ड के फेज-3 के क्लिनिकल ट्रायल्स के नतीजे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आ चुके हैं।

इसे भारत में बना रहे सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने पिछले हफ्ते कहा था कि वे जल्द ही इमरजेंसी अप्रूवल के लिए अप्लाई करने की तैयारी कर रहे हैं। डॉ गुलेरिया ने गुरुवार को कहा कि जो डेटा अब तक सामने आया है, उसके आधार पर कहा जा सकता है कि वैक्सीन सेफ और इफेक्टिव है। वैक्सीन की सेफ्टी और एफिकेसी से कोई समझौता नहीं होगा। 70 से 80 हजार वॉलंटियर्स को वैक्सीन लगाई गई है।

अब तक कोई गंभीर साइड इफेक्ट सामने नहीं आया है। डेटा बताता है कि शॉर्ट टर्म वैक्सीन सुरक्षित है। चीन ने अपने 4 और रूस ने अपने 2 वैक्सीन को क्लिनिकल ट्रायल्स पूरे होने के पहले ही मंजूरी दे दी थी। इसके बाद यूके ने 2 दिसंबर को अमेरिकी कंपनी फाइजर और उसकी जर्मन सहयोगी बायोएनटेक के बनाए उत्छ। वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल दिया है।

Share to...