April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

किसानों के सवाल का जवाब और सरकार, लम्बी चली बैठक

Farmers Protest : किसानों और सरकार के बीच चौथे दौर की बातचीत जारी है। दोपहर 12 बजे से ये बैठक जारी है और अभी तक मंथन चल रहा है। किसान तीनों कानूनों को वापस करने की मांग पर अड़ गए हैं, वहीं सरकार की ओर से किसानों को समझाने की कोशिश चल रही है। किसान संगठनों ने कहा कि जब विज्ञान भवन में बैठक के लिए आते हैं तो हमें चेक पोस्ट पर रोक जाता है। इस पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अगली बार से हम आपके लिए पुलिस एस्कॉर्ट भेजेंगे।

सरकार के साथ बैठक में किसान संगठनों ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। किसानों का कहना है कि संसद सत्र बुलाकर कृषि कानूनों को रद्द किया जाए। कृषि सचिव कृषि कानूनों को लेकर जो सवाल किसान संगठनों ने उठाए थे उनके जवाब दे रहे हैं। किसान संगठनों ने कहा कि सरकार के साथ मीटिंग में एक बिजनेस ब्रांड का बहुत बार उदाहरण दिया गया। बिहार के किसानों की आज जो हालत है उसके लिए सरकार का ढीला रवैया जिम्मेदार रहा है।

विज्ञान भवन में सरकार और किसान नेताओं की बैठक जारी है। किसान नेताओं के लिए बंगला साहब गुरुद्वारे से चाय और नाश्ता पहुंचा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने तय किया है कि जितनी पैदावार किसान की यहां होगी उतनी खरीद ली जाएगी, लेकिन अगर बाहर से कोई आया, अगल-बगल के राज्यों से बेचने या बेचने का प्रयास भी किया तो उसका ट्रक राजसात करवाकर उसे जे़ल भिजवा दिया जाएगा।

Share to...