April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लड़की ने ऑनलाइन दिया एक ऑर्डर, पहुंचे गए 42 डिलीवरी बॉय

Online Order : ऑनलाईन ऑडर का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने ऑनलाइन खाने (online Food) का ऑर्डर (order) दिया था, जिसकी डिलीवरी (delivery) करने के लिए 42 डिलीवरी बॉय (delivery Boy) उस लड़की के घर पहुंच गए। फिलीपींस से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने ऑनलाइन खाने का ऑर्डर दिया था, जिसकी डिलीवरी करने के लिए 42 डिलीवरी बॉय उस लड़की के घर पहुंच गए।

एक ऑर्डर की डिलीवरी के लिए इतने लोगों को देख लड़की को कुछ समझ नहीं आया कि ऐसा कैसे हो गया, लेकिन जब मामले का खुलासा हुआ तो इसका कारण सामने आया। फिलीपींस की सेबू सिटी में स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की ने दोपहर के समय फूड ऐप के जरिए खाने का ऑर्डर दिया था। इसके बाद वह अपनी दादी के साथ घर पर खाने का इंतजार करने लगी। इसके बाद जो हुआ वह सभी के लिए बहुत आश्चर्यजनक था।

ऑर्डर करने के कुछ देर बाद उस लड़की के गली में डिलीवरी बॉय खाना लेकर पहुंचने लगे, लेकिन वही खाना लेकर कई डिलीवरी बॉय उस गली में दिखाई दिए। देखते-देखते कुल 42 डिलीवरी बॉय वहां जमा हो गए। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है।

गली में रहने वाले पड़ोसी अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर ये नजारा देखने लगे। एक स्थानीय लड़के ने यह सब सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया। आखिरकार अंत में जाकर पता चला कि यह सब कैसे हुआ। यह सब फूड ऐप में तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुआ, जिससे एक की बजाय 42 डिलीवरी बॉय खाना लेकर पहुंच गए।

Share to...