बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, बारातियों से भरी कार एक नहर में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। कार में करीब आठ लोग सवार थे। पांच लोगों को नहर से निकाल लिया गया है जबकि, तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं।
मामला थाना जहांगीरपुर के कपना नहर का है, जहां बारातियों से भरी ईको कार पानी में गिर गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने पांच लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, जिसमें- अंजली (18), कांता (22) और मनीष (21) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग अभी भी नहर में लापता हैं। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू में जुटी हुई है। डीएम, एसएसपी सहित जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
इस दुर्घटना का यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है साथ ही घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है।
बताया जा रहा है कि ईको कार में सवार होकर आठ लोग बुलंदशहर के शेरपुर गांव से अलीगढ़ पिसावा शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के कपना नहर में ईको कार गिर गई, जिसके चलते तीन लोगों की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी हुई है और 3 लोग अभी लापता हैं। जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं।

More Stories
IoT Security Warning: बच्चों के AI खिलौनों से लेकर रोबोट वैक्यूम तक, हर तरफ मंडरा रहा है डेटा लीक का बड़ा खतरा
Rajat Patidar Fan Meet News: क्रिकेटर रजत पाटीदार से मिलने पहुंचा ओडिशा का यह खास फैन, आरसीबी की जर्सी पाकर हुआ गदगद
Anant Seva Nyas Indore News: मालवा के होल्कर राजघराने के समाधि स्थल पर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए हर साल होता है सामूहिक श्राद्ध कर्म