इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज देखकर व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी और लूट करने वाले व्यक्ति को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ाया आरोपी स्वयं को नगर निगम का अधिकारी बताकर व्यापारियों के साथ अपने साथियों के माध्यम से वारदात करता था। फिलहाल पुलिस पकड़ाए व्यक्ति से पूछताछ में जुटी हुई हैं।
जिस तरह से आधुनिकता बढ़ रही है। उसी तरह से धोखाधड़ी और लूट की वारदातों में भी परिवर्तन आया है और इसी के तहत एम जी रोड़ थाने पर एक सर्राफा व्यापारी द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई थी, कि फोन कॉल पर उसे सोने का आर्डर दिया गया था। ऑर्डर पर व्यापारी ने एक व्यक्ति को 20 ग्राम सोने के आभूषण दे दिए। लेकिन व्यक्ति वह आभूषण लेकर भाग गया है और ऑर्डर करने वाले ने पैसे भी नही दिए।
इस पूरे मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू की और नंबर के आधार पर पता लगाया तो पुलिस भी पूरे मामले को जानकर चौक गई।
दरअसल मामला यह बताया जा रहा है कि जबलपुर के रहने वाले तरुण नामक व्यक्ति द्वारा व्यापारियों को नगर निगम का अधिकारी बताकर फोन कॉल किया जाता था और कहता था कि अभी मैं मीटिंग में हूं, आप मेरे व्यक्ति को सोने के आभूषण दे दीजिए मीटिंग से फ्री होने के बाद में आपको इसका पेमेंट करा दूंगा। लेकिन वह पेमेंट नहीं कराता था और इसी तरह की घटना इंदौर के व्यापारी के साथ भी घटित हुई।
जिस पर से पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और क्राइम ब्रांच द्वारा टीम गठित कर नंबर के आधार पर जबलपुर से तरुण को पकड़ लिया गया है। अब उसे इंदौर लाया जा रहा है और उससे पूरे मामले में पूछताछ की जाएगी तो वही पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि उसके द्वारा और भी कई शहरों में इस तरह के व्यापारियों के साथ वारदात को अंजाम दिया गया होगा तो वही उससे प्राथमिक पूछताछ में वह सातवीं तक ही पड़ा हुआ है और सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स से वेब सीरीज और अन्य माध्यम से वह इस तरह की वारदातें करना सीखा और फिर वारदातों को लगातार अंजाम देने लगा।
फिलहाल आने वाले दिनों में उससे पूछताछ में और भी कई फरियादी सामने आ सकते हैं साथ ही अन्य वारदातों के खुलासा होने की उम्मीद हैं।

More Stories
IoT Security Warning: बच्चों के AI खिलौनों से लेकर रोबोट वैक्यूम तक, हर तरफ मंडरा रहा है डेटा लीक का बड़ा खतरा
Rajat Patidar Fan Meet News: क्रिकेटर रजत पाटीदार से मिलने पहुंचा ओडिशा का यह खास फैन, आरसीबी की जर्सी पाकर हुआ गदगद
Anant Seva Nyas Indore News: मालवा के होल्कर राजघराने के समाधि स्थल पर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए हर साल होता है सामूहिक श्राद्ध कर्म