मुंबई: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले सुपर स्टार धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर की टीम ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। इस खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि सोमवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
बता दें कि जैसे ही ये खबर पता चली कि धर्मेंद्र को नाजुक हालत में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। वैसे ही इंडस्ट्री में खामोशी छा गई। सेलेब्स उनकी हेल्थ की लेकर काफी चिंतित हो गए। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान, एक्टर गोविंदा उनका हालचाल जानने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे थे। जब से धर्मेंद्र हॉस्पिटल में एडमिट हुए पूरा देओल परिवार हॉस्पिटल में ही मौजूद रहा।
वहीं दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने 10 नवंबर की शाम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर की मुस्कुराते हुए एक फोटो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं सभी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने धरम जी की चिंता की, जो इस समय अस्पताल में डॉक्टरों की देख-रेख में हैं। उन्हें लगातार निगरानी में रखा जा रहा है। हम सब उनके साथ हैं। मैं आप सभी से दुआ करने की अपील करती हूं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।
धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। 7 दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। जिसमें ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘सीता और गीता’, ‘धरम वीर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। उनके डायलॉग्स आज भी खूब दोहराए जाते हैं। जिसमें शोले का ‘बसंती इन कुत्तों के आगे मत नाचना’ सबसे ज्यादा हिट रहा है।
सुपर स्टार धर्मेंद्र के निधन की खबर से हर कोई शॉक हैं और उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हैं। पूरे बॉलीवुड के साथ ही उनके प्रशंसकों में शोक कि लहर हैं।

More Stories
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात
बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में ग्वालियर में झांसी रोड थाने के सामने लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बचीं कई जिंदगियां