April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल्ली में बीजेपी की पूर्ण बहुमत के साथ शानदार जीत, लेकिन सीएम पद का चेहरा कौन? रहस्य बरकरार!

देवेशराज राय

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं और इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) को करारी हार का सामना करना पड़ा है, और कांग्रेस एक बार फिर अपना खाता खोलने में नाकाम रही।

चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम नतीजों के अनुसार, भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस एक बार फिर शून्य पर रही।

चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार मतदान प्रतिशत 60.54% रहा, जिसमें 94.5 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दिलचस्प बात यह रही कि नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) विकल्प ने दो प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए अधिक वोट हासिल किए।

27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सत्ता में वापसी हुई है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अप्रत्याशित जीत दर्ज कर राजधानी की सत्ता पर काबिज़ होने का रास्ता साफ कर लिया है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है—आखिर दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

दिल्ली की राजनीति में बीजेपी ने चुनाव से पहले किसी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया था, जिससे अब मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर तेज हो गया है और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
क्या इस बार पार्टी कोई नया दांव खेलेगी?
क्या दिल्ली को एक चौंकाने वाला चेहरा मिलेगा? या फिर कोई अनुभवी नेता बाज़ी मारेगा?

पार्टी के अंदर भी इस मुद्दे पर गहमागहमी तेज़ हो गई है। सूत्रों की माने तो कई दिग्गज नेता इस रेस में शामिल बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक बीजेपी हाईकमान ने किसी एक नाम पर मुहर नहीं लगाई है। ऐसे में अब सबकी निगाहें बीजेपी के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं। क्या यह ऐलान विपक्ष के लिए कोई बड़ा झटका साबित होगा?

कब तक खत्म होगा सस्पेंस? क्या होगा कोई बड़ा उलटफेर?

अब सवाल यह है कि बीजेपी कब तक अपने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेगी? राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि बीजेपी कोई बाहरी चेहरा ला सकती है या फिर किसी केंद्रीय मंत्री को दिल्ली की कमान सौंपी जा सकती है। क्या बीजेपी हाईकमान आखिरी समय में कोई बड़ा सरप्राइज देगा? या फिर पार्टी किसी अनुभवी चेहरे को चुनेगी?

फिलहाल, दिल्ली के लोगों और राजनीतिक विश्लेषकों की निगाहें बीजेपी के इस अहम फैसले पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली को अगला सीएम कौन मिलेगा! पार्टी का अगला कदम क्या होगा?

दिल्ली के सियासी समीकरण बदल चुके हैं। अब देखना होगा कि भाजपा अपनी नई सरकार में किन वादों को प्राथमिकता देती है और दिल्ली के विकास के लिए क्या कदम उठाती है।

Share to...