April 27, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर लखीसराय में हमला, चप्पल व गोबर फेंका, मुर्दाबाद के लगाए नारे

खीसराय में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब विजय सिन्हा चुनाव प्रचार के सिलसिले में इलाके से गुजर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर कीचड़ फेंक दिया और नारेबाजी की।

विजय सिन्हा ने इस हमले के लिए आरजेडी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है और विपक्ष के लोग हताशा में ऐसी हरकतें कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

घटना के दौरान राजद समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री की कार को घेर लिया, उन पर चप्पलें फेंकीं और “मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद थे।

इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने सीधे राष्ट्रीय जनता दल पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया: “ये राजद के गुंडे हैं। एनडीए सत्ता में आ रही है… गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। विजय सिन्हा जीतने वाले हैं… उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया… उनकी गुंडागर्दी देखिए…”

बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब विजय सिन्हा अपने इलाके लोगों से मतदान को लेकर जानकारी ले रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर कीचड़ फेंक दिया और नारेबाजी की। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इस हमले के लिए आरजेडी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र पर हमला है और विपक्ष के लोग हताशा में ऐसी हरकतें कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया था कि पहले चरण के मतदान के दौरान हलसी प्रखंड के बूथों पर राजद कार्यकर्ताओं ने एक मतदान एजेंट को धमकाया है। उन्होंने कहा कि मतदान लगभग शांतिपूर्ण रहा, लेकिन राजद के कुछ सदस्यों में अभी भी “बूथ कैप्चरिंग” की मानसिकता है।

लखीसराय में मीडिया से बात करते हुए, विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “हर जगह मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। हमें रिपोर्ट मिली है कि राजद के लोगों ने हलसी प्रखंड के बूथों पर मतदान एजेंट को धमकाया। राजद के लोगों में अभी भी बूथ कैप्चरिंग की मानसिकता है, लेकिन असली मालिक जनता है। लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि असली वोट डाले जाएं। चुनाव आयोग भी यही चाहता है।

Share to...