कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर आज परिणाम आए। जिसमें कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक में जीत हासिल की। 224 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने 136 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है वही सत्ताधारी दल भाजपा 65 सीटों पर ही सिमट गई।
2024 लोकसभा चुनाव से पहले हुवे कर्नाटक विधानसभा चुनाव को एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया जा रहा था। जिसमें कांग्रेस ने एक बड़ी जीत हासिल की है। जिसको लेकर कांग्रेसियों में उत्साह है और इसे एक बड़ी जीत माना जा रहा है। कर्नाटक सहित देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस जीत को लेकर भारी उत्साह है। कई राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं। तो वही राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी सहित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस जीत पर सभी को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और इसे सभी की मेहनत का नतीजा बताया साथ ही भाजपा की महंगाई, बेरोजगारी व लोगों को बांटने की नीति को जनता के द्वारा नकारना बताया गया।
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें पार्टी अध्यक्ष खरगे बोले कि कांग्रेस ने 35 साल बाद कर्नाटक में 136 सीट जीती हैं। कहा गया कि रविवार को शाम 5.30 बजे कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग होगी।
प्रियंका गांधी ने जीत पर कर्नाटक की जनता का आभार जताया। वह बोलीं, ‘जनता समस्याओं के समाधान की राजनीति चाहती है। हिमाचाल और कर्नाटक ने दिखाया कि ध्यान भटकाने की राजनीति के लिए कोइ जगह नहीं है। प्रियंका ने कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर जनता ने वोट किया।
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिले स्पष्ट बहुमत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम गरीबों के मुद्दे पर लड़े। हमने मोहब्बत से प्यार से यह लड़ाई लड़ी। कर्नाटक की जनता ने हमे दिखाया कि मोहब्बत इस देश को अच्छी लगती है। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है। मोहब्बत की दुकानें खुली हैं। यह सबकी जीत है। यह कर्नाटक की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हमने कर्नाटक की जनता से 5 वादे किए थे। इन वादों को पहले दिन, पहली कैबिनेट में पूरा किया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,’कर्नाटक की जनता ने हमें भारी बहुमत दिया है। वह इसके लिए कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद देत हैं। हाथ जोड़कर उन्हें नमस्कार करते हैं। हमारे काम उनके विश्वास के साथ न्याय करेगा। हम सभी 5 गारंटियों को पूरा करेंगे।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जीत की बधाई दी हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर पीएम मोदी का ट्वीट आया है। उन्होंने कांग्रेस को बधाई दी है। मोदी ने लिखा, ‘कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत पर कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उनको मेरी शुभकामनाएं।

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा