November 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Bhopal Shootball Training Updates: 22 से 26 नवंबर तक काठमांडू में होगा अंतरराष्ट्रीय मैच, चौरई व भोपाल से जुड़ी सफलता की कहानी

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा के आदिवासी अंचलों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छिंदवाड़ा का एक बेटा और एक बेटी अलग पहचान बना रहे हैं। कुछ साल पहले शुरू हुए शूटबॉल प्रतियोगिता में पलक वाडिवा और अमन धुर्वे का सिलेक्शन हुआ था, जो अब नेपाल के काठमांडू में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की टीम से खेलेंगे।

🌟 आदिवासी अंचलों के लाल अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दम

अमन धुर्वे और पलक वाडिवा के कोच डॉक्टर राजेंद्र झंझोट ने बताया कि, “वे करीब 20 सालों से बास्केटबॉल की ट्रेनिंग दे रहे हैं, इसके साथ ही वे खुद भी खेल रहे हैं। बास्केटबॉल और हैंडबॉल से मिलकर शूटबॉल बना है। इस खेल की शुरुआत उत्तर प्रदेश के रवि सिंह द्वारा की गई थी। करीब डेढ़ साल पहले शुरू हुए इस खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेला जाने लगा है।

🌍 शूटबॉल का विश्व में क्रेज

खिलाड़ी अमन धुर्वे ने बताया कि, “शूटबॉल एक इंडीजीनस गेम है जो बहुत तेजी से पूरे वर्ल्ड में फैल रहा है। भोपाल में एक नेशनल टूर्नामेंट हुआ था, जिसमें हमने अच्छा प्रदर्शन किया था। मैं लगभग 6 महीने से भोपाल में रहकर इसकी ट्रेनिंग कर रहा था। अब मुझे नेपाल में इंटरनेशनल खेलने का मौका मिला है। छिंदवाड़ा से भारत की टीम के लिए दो लोगों का सिलेक्शन हुआ है, जिसमें पलक वाडिवा भी शामिल है।

🏆 काठमांडू में इंटरनेशनल टूर्नामेंट

शूटबॉल खिलाड़ी पलक वाडिवा ने बताया कि, “पिछले 6 से 7 महीने से वे लगातार प्रैक्टिस कर रही थीं, वह एक छोटे से गांव चौरई की रहने वाली हैं। जहां से खेलों में निकलना एक चुनौती था, लेकिन उनके परिवार और दोस्तों ने साथ दिया। जिससे उनका खेलों के प्रति और मनोबल बढ़ा। अब वे 22 से 26 नवंबर के बीच काठमांडू में होने वाले इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत की टीम से खेलने के लिए जा रही हैं।

Share to...