October 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Bhadaiya Kund Shivpuri: पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष, पति और चचेरे भाई ने प्रेमी और पत्नी पर बोला हमला

शिवपुरी। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल भदैया कुंड पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ घूमने पहुंची थी। इसी दौरान भनक लगने पर उसका पति भी वहां पहुंच गया। अपनी पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ बैठे देख पति गुस्से से आगबबूला हो गया और उसने तुरंत फोन करके अपने चचेरे भाई को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर महिला और उसके प्रेमी के साथ जमकर मारपीट की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

🔗 प्रेमी के पैर बांधकर की धुनाई, डायल-112 ने पहुंचकर संभाला मोर्चा; पति और भाई गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवपुरी की रहने वाली महिला पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी और पति-पत्नी के बीच पहले से ही पारिवारिक विवाद चल रहा था। मंगलवार को जब महिला अपने प्रेमी के साथ भदैया कुंड घूमने गई, तो पति गोविंद वहां पहुंच गया। खुद को अकेला पाकर उसने अपने भाई को बुलाया और प्रेमी के पैर बांधकर दोनों को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही डायल-112 मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर दोनों पक्षों को फिजिकल थाने ले आई। फिजिकल थाना प्रभारी अवनीश सिंह राठौड़ ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति गोविंद और उसके भाई के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Share to...