भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हर साल नवंबर-दिसंबर के बीच आयोजित होने वाला विश्व प्रसिद्ध ‘आलमी तब्लीगी इज्तिमा’ इस बार 4 से 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की भव्यता को देखते हुए ईंटखेड़ी स्थित इज्तिमागाह में मैदान की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और खिदमत (सेवा) से जुड़े कार्य शुरू कर दिए गए हैं। देश-विदेश से आने वाले लाखों जायरीन की सुविधा के लिए मोबाइल नेटवर्क, बिजली, पेयजल, सुरक्षा, ट्रैफिक और परिवहन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि इज्तिमा में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
📜 सन् 1947 से शुरू हुई थी परंपरा, इस बार फूड जोन, गर्म पानी और सुरक्षा पर रहेगा प्रशासन का पूरा फोकस
भोपाल में इज्तिमा की शुरुआत सबसे पहले वर्ष 1947 में मस्जिद शकूल खां से हुई थी, जो समय के साथ बढ़ते-बढ़ते साल 2015 में बैरसिया रोड स्थित ईंटखेड़ी के घासीपुरा मैदान में शिफ्ट हो गई। दुनिया के चुनिंदा देशों (भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश) में होने वाले इस बड़े धार्मिक समागम में इस बार भी कई जोड़ों के निकाह और सामूहिक दुआएं होंगी। संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा और मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. उमर हफीज ने बताया कि बारिश से प्रभावित कार्यों को समय रहते पूरा किया जा रहा है। इज्तिमा स्थल पर खाने के लिए 50 फूड जोन, नहाने के लिए गर्म पानी, वजू के विशेष इंतजाम और भीड़ के बीच मोबाइल नेटवर्क सुचारू रखने के लिए BSNL व अन्य एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
Ratlam Mayor Prahlad Patel: चांदनी चौक और लक्कड़पीठा रोड पर चक्का जाम, व्यापारियों के गुस्से के आगे झुका नगर निगम
Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान, राज्य में जल्द होगी पुलिस विभाग में नई भर्तियां
Direct Seeding Rice Farming: सीधी बिजाई से होगी धान की बंपर पैदावार, JR 49 और JR 83 किस्मों से घट की लागत