April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उज्जैन पुलिस ट्रैनिंग सेंटर में मधुमक्खियों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, एक टीआई की मौत 4 घायल

उज्जैन: उज्जैन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तेज हवा चलने के कारण मधुमक्खी का छत्ता गिरने से पुलिस अधिकारी कर्मचारी मधुमक्खीयो हमले की चपेट में आ गए। जिनमें से एक निरीक्षक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई वही अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए जिनका अस्पताल में उपचार जारी हैं।

तेज हवा आंधी के कारण उज्जैन मक्सी रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में मधुमक्खियो ने पेड़ के नीचे बैठे पुलिस कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। घटना में एक निरीक्षक आर के धुर्वे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई वही 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि पुलिस ट्रेनिंग सेंटर उज्जैन शहर से कुछ किलोमीटर दूरी पर स्थित है और जंगल में होने के कारण यहां पर मधुमक्खियां के छत्ते भी पेड़ों पर बने हुए हैं। आज जब इंस्पेक्टर अपने पुलिस कर्मचारीयो के साथ में बैठे हुए थे तभी तेज हवा चली इस दौरान मधुमक्खियां उड़ने लगी जब तक पुलिस कर्मचारी अधिकारी संभल पाते हैं तब तक मधुमक्खियो ने इन पर हमला बोल दिया। घटना में चार पुलिस कर्मचारी घायल हुए हैं एक निरीक्षक की मौत हो गई है बाकी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए पुलिसकर्मी दिनेश पटेल ने बताया कि हम सभी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर टिन शेड में बैठे हुए थे तभी अचानक तेज हवा आंधी चलने लगी और अचानक कही से मधुमक्खियां उड़कर आई और हमला कर दिया। जिसमें बम 5 से 6 लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की अधीक्षक अंजना तिवारी भी मौके पर पहुंची थी और घायलों की स्थिति को देखा था ओर डॉक्टरों को उचित उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर अचानक हवा आंधी से पेड़ो पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई वही कुछ अधिकारी व पुलिसकर्मी घायल हुए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है घायलों की स्थिति सामान्य हैं।

वहीं अगर डॉक्टर की बात की जाए तो डॉक्टर गगन सिंह परिहार का कहना है कि मधुमक्खियों के हमले से घायल 4 लोगो को अस्पताल लाया गया था। जिसमे से एक टीआई धुर्वे साहब की हालत गंभीर थी। पल्स, बीपी नही थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई वही अन्य 3 लोगो का उपचार किया गया उनकी हालत सामान्य है। टीआई धुर्वे साहब के पूरे शरीर और मधुमक्खियों के डंक थे। उनके हाथ, पैर, मुँह पूरे शरीर पर मधुमक्खीयो के काटने से डंक थे। मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

वही मधुमक्खियों के हमले से टीआई धुर्वे की मौत होने से पुलिसकर्मियों में शोक की लहर हैं। उज्जैन एसपी, एडिशनल एसपी सहित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने शोक जताया है वही मृतक व घायलों के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हैं।

Share to...