October 9, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Barwani BJP Meeting: जिला वृहद कार्यसमिति की बैठक की तैयारियां तेज, प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल का प्रथम जिला आगमन 11 अक्टूबर को
बड़वानी में जिला वृहद कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं में उत्साह

बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमन्त खण्डेलवाल का 11 अक्टूबर, रविवार को बड़वानी जिले का प्रथम आगमन हो रहा है। उनके प्रथम जिला आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमन्त खण्डेलवाल 11 अक्टूबर को जिला मुख्यालय बड़वानी पहुंचेंगे और सुबह 09 बजे वे भारतीय जनता पार्टी की जिला वृहद कार्यसमिति की बैठक में शामिल होकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल दोपहर 12 बजे बड़वानी से खरगोन के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमन्त खण्डेलवाल के प्रथम जिला आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत एवं जिला वृहद कार्यसमिति की बैठक को लेकर जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं।

Share to...